राजभाषा के स्वर्ण जयंती समारोहों तरुण कुमार सिंह को गृह मंत्री अमित शाह ने किया सम्मानित

दिल्ली/कानपुर-भारत मंडपम नई दिल्ली में गृह मंत्रालय द्वारा राजभाषा विभाग के 50 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित ‘स्वर्ण जयंती समारोह’ में लखनऊ के कवि और यूको बैंक कानपुर अंचल में बतौर राजभाषा अधिकारी कार्यरत तरुण कुमार सिंह को इस अवसर पर प्रतीक चिन्ह (लोगो) निर्माण हेतु प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और भारत सरकार के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपने कर-कमलों से तरुण कुमार सिंह को यह प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया, तरुण कुमार सिंह अपने साहित्यिक नाम ‘कविराज तरुण’ से भी पहचाने जाते हैं और वो लोकप्रिय हिंदी साहित्यिक संस्था ‘साहित्य संगम संस्थान के संस्थापक सदस्य व महासचिव हैं तरुण कुमार सिंह, भारत सरकार के आवासन और शहरी विकास मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति में सदस्य हैं और एक लंबे समय से हिंदी साहित्य की सेवा कर रहे हैं स्वर्ण जयंती समारोह हेतु प्रतीक चिन्ह निर्माण के लिए वे बधाई के पात्र हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद