लगातार पंखा चलने से लगी आग, अग्निशमन यंत्र से पाया काबू
कानपुर-जीएसवीएम मेडिकल कालेज से सम्बद्ध हैलट अस्पताल की इमरजेंसी के रेड जोन में पंखे में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई आग लगने से धुआं पूरे वार्ड में भर गया जिसके कारण मरीजों में दहशत का माहौल बन गया और सभी इधर-उधर भागने लगे कर्मचारियों ने तत्काल ततपरता दिखाते हुए आग पर काबू पाया लिया हैलट अस्पताल के रेड जोन वार्ड में लगातार चल रहा पंखा अचानक गर्म होकर धूं धू कर जल उठा आग लगते ही वहाँ भर्ती मरीज़ों को उनके तीमारदार लेकर भागने लगे खैर कर्मचारियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया और जले हुए पंखे, वेंटिलेटर और सभी उपकरण को वहां से हटा दिया साथ ही इमरजेंसी के मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया आग लगने की जानकारी मिलते ही प्रमुख अधीक्षक डॉ आर के सिंह और प्रिंसिपल डॉ संजय काला पहुंच गए और रेड जोन का निरीक्षण किया प्राचार्य डॉ संजय काला ने बताया रेड जोन में वाल फैन लगातार चलने से वह जल गया 2 वर्ष पूर्व ही रेड जोन का निर्माण हुआ था और इसमें फायर से संबंधित सभी उपकरण मौजूद हैं इसके साथ ही समय-समय पर कर्मचारी व डॉक्टरो को आग से नियंत्रण पाने की ट्रेनिंग दी गई थी जिसके फल स्वरुप कर्मचारियों ने तुरंत ही आग पर काबू पा लिया डॉक्टरो ने भी तत्परता दिखाते हुए भर्ती सभी मरीजों को वार्ड एक में शिफ्ट कर दिया कोई भी मरीज़ हताहत नहीं हुआ सभी मरीज़ सुरक्षित है आग से जले पंखे को वहां से हटा दिया गया है स्थिति पूरी तरह सामान्य है कोई भी जनहानि या विशेष नुकसान नहीं हुआ