कुख्यात अपराधी शाहिद उर्फ पिच्चा को पुलिस ने किया लंगड़ा

कानपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में कुख्यात अपराधी शाहिद उर्फ पिच्चा को गिरफ्तार किया है। शाहिद पर 25,000 रुपये का इनाम था और वह चमनगंज थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ हत्या, बलवा, गुंडागर्दी और रंगदारी जैसे संगीन अपराधों के 43 मामले दर्ज हैं।पुलिस ने शाहिद को उसके घर पर दबिश देने के दौरान पकड़ा। जब पुलिस टीम उसके घर पहुंची, तो वह भागने लगा और पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायर किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ फायर किया, जिससे शाहिद के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया है शाहिद की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसकी आपराधिक गतिविधियों की जांच कर रही है। इस कार्रवाई के लिए पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) और अपर पुलिस उपायुक्त (सेन्ट्रल) के निर्देशन में सहायक पुलिस आयुक्त सीसामऊ और थाना चमनगंज पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद