कानपुर कैटरर्स एसोसिएशन द्वारा कैटरर्स मीट का आयोजन

कानपुर-कानपुर कैटरर्स एसोसिएशन के तत्वाधान में शहर के प्रमुख कैटरर्स और हलवाई बिन्दुओं के साथ “कैटरर्स मीट 2025” का आयोजन स्टेटस क्लब एंड रेस्टोरेंट कानपुर नगर किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक अजय कपूर और विधायक अभिजीत सिंह सांगा द्वारा दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना कर किया गया कानपुर कैटरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार गुप्ता एवं महामंत्री अभिषेक तिवारी एवं संस्था के सभी पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया इसके पश्चात ज्ञान डेयरी की उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादको की प्रस्तुति दी गई एवं इसके उपरांत कैटरर्स उद्योग से जुड़ी समस्याओं, आधुनिक तकनीकों और व्यावसायिक अवसरों पर आ रही समस्याओं पर सभी पदाधिकारियों और कैटरर्स उद्योग से जुड़े व्यापारियों ने चर्चा की साथ ही आपसी सहयोग और नेटवर्किंग के अवसरों पर भी वार्तालाप की गई इसके पश्चात कैटरर्स उद्योग से जुड़े सभी व्यापारियों बन्धुओं को संस्था द्वारा सम्मानित किया गया कार्यक्रम के अंत में पूर्व विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय कपूर ने कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि कैटरर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों और उससे जुड़े व्यापारियों को कहीं भी कोई समस्या होती है तो मैं उनकी सेवा में सदैव उपलब्ध रहूंगा इसके पश्चात सभी मौजूदा सभी लोगों के लिए ऐसोसिएशन की ओर से स्वादिष्ट भोजन की भी व्यवस्था थी जिसका सभी व्यापारियों ने लुत्फ उठाया कार्यक्रम संचालन करने वालों में प्रमुख रूप से अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार गुप्ता, महामंत्री अभिषेक तिवारी सहित संस्था के सभी पदाधिकारियों का सहयोग रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद