विकलांग एसोसिएशन ने सामूहिक विवाह के लिए पंजीकरण शिविर का आयोजन

दिव्यांग व गरीब व्यक्तियों का होगा सामूहिक विवाह।

कानपुर। विकलांग एसोसिएशन ने आज शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क, बगिया में सामूहिक विवाह के लिए पंजीकरण शिविर का आयोजन किया। शिविर में 13 आवेदन प्राप्त हुये। 148 दिव्यांगजन के आवेदन विवाह हेतु लम्बित है| दिव्यांग व गरीब व्यक्तियों का सामूहिक विवाह 09 नवम्बर को आयोजित किया जायेगा।
एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने बताया की दिव्यांग लड़की से स्वस्थ लड़के द्वारा विवाह करने पर सरकार से पुरस्कार के रूप में 20 हजार, शारीरिक रूप से स्वस्थ लड़की दिव्यांग लड़के से विवाह करेगी तो उन्हें 15 हजार व दोनों के दिव्यांग होने पर 35 हजार रूपये सरकारी सहायता दिलायी जायेगी। विकलांग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने बताया की गरीब व अनाथ दिव्यांग लड़कियों के विवाह के लिये एसोसिएशन ने घर बसाओ – पुण्य कमाओ कन्यादान योजना शुरू की है। ऐसे व्यक्तियों को कन्यादान योजना में शामिल किया जायेगा जिनके पुत्री नहीं है और वो कन्यादान करने के इच्छुक हों। इसके लिए उन्हें लिखित अनुरोध करना होगा। वीरेन्द्र कुमार ने कहा की दिव्यांग व्यक्तियों के विवाह में बहुत समस्या आ रही है। दिव्यांग लड़कियों के विवाह के लिये आवेदन नाम मात्र ही आते हैं। जबकि दिव्यांग लड़कों के आवेदन अधिक आते हैं। दिव्यांग व्यक्तियों का विवाह न हो पाने के कारण वो मानसिक तनाव में रहते हैं।
वीरेन्द्र कुमार ने बताया की सुबह 9 बजे से 11 बजे तक प्रतिदिन शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क बगिया में सामूहिक विवाह के लिये आवेदन प्राप्त किये जा सकते हैं। आज के शिविर में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार के अलावा अल्पना कुमारी, अरविन्द सिंह, राहुल कुमार, गौरव कुमार, वैभव दीक्षित, रंजीत कुमार, जितेन्द्र गुप्ता, दिलिप कुमार, अनुराधा गुप्ता, सीमा कुशवाहा, याशमीन, त्रिप्ती खरे, रूखसार आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद