रमेश सिंह यादव की छवि खराब करने का आरोप, ग्रामीणों में नाराजगी

कानपुर। न्यूरी गांव में भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश सिंह यादव को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने विवाद खड़ा कर दिया है। वीडियो वायरल करने वाले श्याम सुंदर पर ग्रामीणों ने नेता की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर गांव के लोगों, बिधनू ब्लॉक प्रमुख और ग्राम प्रधान ने आपत्ति जताते हुए आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।ग्रामीणों का कहना है कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर रमेश सिंह यादव की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। वहीं, ब्लॉक प्रमुख और ग्राम प्रधान ने श्याम सुंदर के व्यवहार और पूर्व में दर्ज मुकदमों को लेकर भी सवाल उठाए। आरोप लगाया कि वह कई लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज करा चुका है। ग्राम प्रधान ने कहा कि यदि रमेश सिंह यादव के खिलाफ कोई ठोस साक्ष्य हैं तो उन्हें सोशल मीडिया पर आरोप लगाने के बजाय मंडलायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किया जाए, ताकि मामले की निष्पक्ष जांच हो सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जांच में आरोप निराधार पाए गए और किसी की प्रतिष्ठा को जानबूझकर नुकसान पहुंचाने की बात सामने आई तो ग्रामीण मानहानि का मुकदमा दर्ज कराने को मजबूर होंगे।इस मौके पर रविपांडे
रामनरेश कल्लू यादव , रामसेवकसविता ,राज नारायणसविता
राधेश्यामसविता आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद