मुख्य मार्ग पर धार्मिक गेट से लगा जाम, एक घंटे फंसे ऑपरेशन विजय प्रमुख

रसूलाबाद में अव्यवस्थित पार्किंग और तेज आवाज में बजने वाले लाउडस्पीकरों पर जताई आपत्ति, प्रशासन से मांगा जवाब

कानपुर देहात। रसूलाबाद मुख्य मार्ग पर धार्मिक आयोजन के लिए बनाए गए विशाल गेट और सड़कों पर बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण लग रहे जाम पर ऑपरेशन विजय के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट शिवमंगल सिंह (आईपी) ने कड़ी आपत्ति जताई है। आरोप है कि करीब एक सप्ताह से जारी जाम के चलते वह भी एक कार्यक्रम में शामिल होने जाते समय लगभग एक घंटे तक फंसे रहे, जिससे उनका कार्यक्रम प्रभावित हुआ। शिवमंगल सिंह ने कहा कि सार्वजनिक मार्ग पर बिल्डिंगनुमा धार्मिक गेट खड़ा करने से आम लोगों का आवागमन बाधित होता है। धार्मिक आयोजनों के दौरान लगाए जाने वाले तेज आवाज के सैकड़ों लाउडस्पीकरों से मरीजों, विद्यार्थियों, बुजुर्गों और व्यापारियों को भी परेशानी होती है। उन्होंने दुकानों के सामने बेतरतीब खड़े होने वाले ई-रिक्शा, बाइक और चार पहिया वाहनों को भी जाम की बड़ी वजह बताया। इससे एंबुलेंस, स्कूल बस और राहगीरों का निकलना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन किसी धर्म या मजहब के खिलाफ नहीं है। आपत्ति केवल सार्वजनिक मार्ग बाधित करने और आम जनता को परेशानी में डालने वाली व्यवस्थाओं पर है। धार्मिक आयोजन निर्धारित स्थलों पर होने चाहिए, न कि सड़क पर आवागमन रोककर।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह एडवोकेट ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात को पत्र भेजकर गेट निर्माण की अनुमति और जिम्मेदारों पर कार्रवाई को लेकर जवाब मांगा है। साथ ही नो-पार्किंग व्यवस्था लागू करने, अतिक्रमण हटाने, यातायात पुलिस की नियमित तैनाती और तेज ध्वनि वाले यंत्रों पर नियंत्रण की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद