सरदार पटेल जयंती पर निकलेगी एकता यात्रा

कानपुर। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर 31 अक्टूबर को कुर्मी परिवार समागम की ओर से राष्ट्रीय एकता यात्रा निकाली जाएगी। आयोजकों के अनुसार, शनिवार सुबह 8:30 बजे बर्रा बाईपास से शुरू होकर यात्रा पटेल चौक (सचान चौराहा) तक पहुंचेगी। इसके माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और सरदार पटेल के विचारों का संदेश दिया जाएगा।कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संगठन के कार्यकारिणी सदस्यों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया। आशीष सचान, अरविंद सिंह सचान, एडवोकेट राजेंद्र प्रसाद वर्मा, बृजेंद्र स्वरूप सचान, योगेंद्र सचान, अनुकम सिंह, गौरव कटियार, बीडी सचान, नागेश सचान, आनंद कटियार और किशोर कटियार सहित अन्य सदस्यों ने दामोदर नगर, जरौली, करही, बर्रा-8, विश्व बैंक, बर्रा-2 और तात्याटोपे नगर में लोगों से संपर्क कर समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया।आयोजकों के मुताबिक, एकता यात्रा के बाद पटेल प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इसके बाद संगोष्ठी और सम्मान समारोह आयोजित होगा। इसमें शहर के प्रबुद्ध नागरिकों और जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आशीष सचान और सरदार सेना के जिलाध्यक्ष अरविंद सचान ने बताया कि सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता पर्व के रूप में मनाने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने समाज के लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव के संदेश को मजबूत करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद