ट्रेन के जनरल कोच में मिली नाबालिग, आरपीएफ ने संभाली सुरक्षा

कानपुर। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत गुरुवार रात ट्रेन संख्या 12495 के सामान्य कोच से 14 वर्षीय नाबालिग बालिका को सुरक्षित रेस्क्यू किया। शुक्रवार को आवश्यक दस्तावेजों और पहचान के सत्यापन के बाद बालिका को आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए राजस्थान पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
आरपीएफ के अनुसार, 22 अक्टूबर को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, प्रयागराज से सूचना मिलने पर कानपुर सेंट्रल पोस्ट की टीम ने ट्रेन में तलाश अभियान चलाया। ट्रेन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर रात 7:55 बजे पहुंचने पर उप निरीक्षक हिमांशु शर्मा और हमराह स्टाफ ने कोचों की जांच की। इस दौरान इंजन की ओर से दूसरे सामान्य कोच में बुर्का पहने एक किशोरी मिली। उसे सुरक्षित आरपीएफ पोस्ट लाया गया।
पूछताछ में किशोरी ने अपना नाम अक्षा खातून उर्फ जोया खातून और निवासी भट्टा बस्ती, जयपुर (राजस्थान) बताया। उसके पास एक ट्रॉली बैग, 1300 रुपये नकद और मोबाइल फोन मिला। परिजनों से संपर्क करने पर पता चला कि किशोरी बिना बताए घर से निकल गई थी। इस संबंध में जयपुर के भट्टा बस्ती थाने में सूचना दर्ज कराई गई थी।
आरपीएफ ने किशोरी को महिला स्टाफ की देखरेख में सुरक्षित रखा। बाद में उसके माता-पिता भी पोस्ट पर पहुंचे। शुक्रवार, 23 अक्टूबर को भट्टा बस्ती थाने के हेड कांस्टेबल हरनाथ सिंह (बैज नंबर 746) आवश्यक अभिलेखों के साथ कानपुर सेंट्रल पहुंचे। इसके बाद एएसआई सुनीता ने किशोरी को सकुशल और स्वस्थ अवस्था में राजस्थान पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद