कानपुर। शहर में प्रीमियम आवासीय जीवनशैली को नया आयाम देने के उद्देश्य से विकसित की जा रही अनंतारा वर्ल्ड (ANANTARA WORLD) का शुभारंभ रविवार को उ० प्र० विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने फीता काट दीप प्रज्वलित कर पूरी विधी विधान के साथ किया। परियोजना के डायरेक्टर असीम जैन और अंकुर पाखरानी हैं। आधुनिक सुविधाओं, हरियाली और बेहतर सामुदायिक जीवन के वातावरण के साथ विकसित की जा रही इस परियोजना में लोगों को एक ही परिसर में आवास के साथ कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराने की परिकल्पना की गई है।
अनंतारा वर्ल्ड में निवासियों की जीवनशैली को ध्यान में रखते हुए 31 प्रमुख सुविधाएं प्रस्तावित हैं। इनमें रिटेल शॉप्स, वॉकिंग ट्रैक, आउटडोर स्विमिंग पूल, पिकलबॉल कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट, बॉक्स क्रिकेट और बच्चों के लिए आउटडोर प्ले एरिया शामिल हैं। इसके अलावा मंदिर, ओपन एयर योग लॉन, जिम, एरोबिक्स एवं योग रूम तथा पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग चेंजिंग रूम की सुविधा भी शामिल है। मनोरंजन के लिए इनडोर आर्केड गेम्स रूम, होम थिएटर, स्नूकर रूम, इनडोर किड्स प्लेजोन, रीडिंग लाउंज एवं लाइब्रेरी, पार्टी हॉल, रेस्टोरेंट, कैफे और जूस बार जैसी सुविधाएं प्रस्तावित हैं। वहीं, बिजनेस सेंटर, काईस रूम, रिफ्लेक्सोलॉजी एरिया, एम्फीथिएटर, गेस्ट रूम्स, हर्ब गार्डन, स्मोकिंग जोन और 24 घंटे पावर बैकअप की सुविधा भी योजना में शामिल है।परियोजना का उद्देश्य परिवारों को एक ही परिसर में आवास के साथ फिटनेस, मनोरंजन और सामाजिक मेलजोल से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। बच्चों के लिए खेल क्षेत्र और परिवारों के लिए हरियाली से भरपूर वातावरण तैयार करने पर भी जोर दिया गया है। आधुनिक निर्माण शैली, हरियाली और सुविधाओं के संतुलन के साथ अनंतारा वर्ल्ड को कानपुर में प्रीमियम आवासीय जीवनशैली के विकल्प के रूप में विकसित किया जा रहा है।
अनंतारा वर्ल्ड में लग्जरी का नया अंदाज