यात्रियों से अभद्र व्यवहार करने पर दो किन्नर गिरफ्तार

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर आरपीएफ ने रेलवे अधिनियम के तहत की कार्रवाई

कानपुर। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार करने और अवांछित गतिविधियां करने के आरोप में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने दो किन्नरों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 145 और 147 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
आरपीएफ, कानपुर सेंट्रल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 17 अक्टूबर 2026 को उप निरीक्षक हरीश चंद हमराह स्टाफ के साथ स्टेशन परिसर में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 6/7 पर दिल्ली की ओर स्थित फुट ओवरब्रिज की सीढ़ियों के पास दो किन्नर यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार करते और अवांछित गतिविधियां करते पाए गए। विज्ञप्ति के मुताबिक, मना करने के बावजूद दोनों ने अपनी गतिविधियां बंद नहीं कीं। स्टेशन परिसर में प्रवेश या उपस्थिति से संबंधित वैध प्राधिकार पत्र मांगे जाने पर वे उसे प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद आरपीएफ ने तानिया, पुत्री श्रवण कुमार और खुशहाल, पुत्री ललित कुमार के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 1540/2026 और 1541/2026 दर्ज कर नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ ने स्पष्ट किया कि रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा बनाए रखने के साथ ही परिसर में शांति एवं व्यवस्था भंग करने वाली अवांछित गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद