मर्दनपुर के 55 गांवों में बिजली संकट

विधायक सांगा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एक्सईएन से की मुलाकात, जल्द फीडर चालू होने की उम्मीद

कानपुर। लगातार बारिश और पांडु नदी का जलस्तर बढ़ने से मर्दनपुर क्षेत्र में पानी भर गया है। इसके चलते क्षेत्र के करीब 55 गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई है। बिजली संकट को लेकर बिठूर विधानसभा के भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा के नेतृत्व में मर्दनपुर क्षेत्र के लोगों का प्रतिनिधिमंडल बिजली विभाग के अधिकारियों से मिला।
प्रतिनिधिमंडल ने अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) राजकुमार सिंह से मुलाकात कर प्रभावित गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि लगातार बिजली बाधित रहने से पेयजल समेत रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं।‌भाजपा कार्यकर्ता अमित किशन साहू ने बताया कि अधिकारियों से वार्ता हुई है। मंगलवार रात तक या अगले 48 घंटे में फीडर चालू किए जाने की संभावना जताई गई है। प्रतिनिधिमंडल में जितेंद्र कुमार (पूर्व बीडीसी), रिंकू साहू (बीडीसी), रविंद्र सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद