500 रायते, 100 शेफ और 1:45 मिनट

100 शेफ्स ने बनाया पाक कला का विश्व रिकॉर्ड, लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुई उपलब्धि

कानपुर। भारतीय खान-पान की विविधता, रचनात्मकता और समृद्ध पाक विरासत को विश्व मंच पर प्रदर्शित करने के उद्देश्य से 21 सितंबर को मुजफ्फरनगर स्थित होटल ओमेगा में अनूठा पाक कला आयोजन किया गया। कविता मास्टर कुकरी क्लासेज एवं फ्लेवर्स ऑफ होम शेफ्स की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 100 शेफ्स ने मात्र एक मिनट 45 सेकंड में 500 अलग-अलग प्रकार के रायते तैयार कर विशेष पाक कला रिकॉर्ड बनाया। इस उपलब्धि को लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया।
आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों और शहरों से पहुंचे शेफ्स ने हिस्सा लिया। असम, गुजरात, चंडीगढ़, उत्तराखंड, पंजाब, कोलकाता, दिल्ली, गुरुग्राम, झांसी, मुंबई, पुणे, कानपुर और लखनऊ सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभागियों ने अपने-अपने क्षेत्र के पारंपरिक स्वाद और पाक कला की रचनात्मकता को रायते के माध्यम से प्रस्तुत किया।
ऐतिहासिक आयोजन का नेतृत्व कानपुर की सेलिब्रिटी मास्टर शेफ कविता सिंह ने अपनी टीम के साथ किया। आयोजन की प्रमुख टीम में प्रोफेसर दीपा चावला, वर्षा गर्ग, शेफ पारुल अग्रवाल और लड्डी कौर सहित केएमसीसी अकादमी के शेफ्स एवं टीम के सदस्य शामिल रहे। कार्यक्रम में शेफ विवेक सागर, शेफ बलेंद्र, शेफ गौतम, शेफ संजीव घटक, शेफ नीरज, शेफ भारत अलग, शेफ अनिरुद्ध, शेफ वैभव भार्गव, शेफ चंदन, शेफ अमिताभ और शेफ अजय सूद सहित अनेक शेफ्स ने सहभागिता की।

भारतीय पाक विरासत को विश्व पहचान दिलाने का प्रयास

सेलिब्रिटी मास्टर शेफ कविता सिंह ने कहा कि खाना केवल भोजन नहीं, बल्कि संस्कृति, परंपरा और विरासत का प्रतीक है। भारतीय खान-पान की इसी समृद्ध विरासत को विश्व स्तर पर पहचान दिलाना उनका निरंतर प्रयास है। उन्होंने कहा कि यह रिकॉर्ड भारत की पाक विविधता, प्रतिभा, एकता और टीम भावना का उत्सव है।
सहयोगी संस्थाओं ने दिया योगदान
आयोजन को सफल बनाने में कैच स्पाइसेज़, मधुसूदन घी, फूड सर्विस इंडिया, होंडा बैंगल्स, बेकर्सविल और फूडिज़्म सहित विभिन्न सहयोगी ब्रांड्स का योगदान रहा। होटल ओमेगा ने आयोजन स्थल के रूप में सहयोग प्रदान किया।
आयोजकों ने सभी शेफ्स, टीम सदस्यों, सहयोगी संस्थाओं, ब्रांड्स और प्रतिभागियों का आभार जताया। 100 शेफ्स द्वारा 1 मिनट 45 सेकंड में 500 तरह के रायते तैयार करने का आयोजन भारतीय खान-पान की विविधता और सामूहिक प्रयास का अनूठा उदाहरण बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद