प्रदूषण और प्लास्टिक के खिलाफ साइकिल रैली से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

DGQA दिवस व हिंदी पखवाड़ा पर SQAE(L) जबलपुर का आयोजन, अधिकारियों और कर्मचारियों ने लिया हिस्सा

जबलपुर। वरिष्ठ गुणवत्ता आश्वासन संस्थापना (इलेक्ट्रॉनिकी) यानी SQAE(L), जबलपुर की ओर से DGQA दिवस एवं हिंदी पखवाड़ा के अवसर पर रविवार को पर्यावरण जागरूकता साइकिल रैली निकाली गई। कर्नल राजेश राणा, SQAO के मार्गदर्शन में आयोजित रैली को ब्रिगेडियर समीर सिंह, कंट्रोलर CQA(W) ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली के माध्यम से प्रदूषण और प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग से वैश्विक तापमान पर पड़ रहे प्रभाव के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। प्रतिभागियों ने प्रदूषण कम करने, प्लास्टिक का उपयोग बंद करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए समाज को संदेश दिया। रैली में वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में इंजीनियरों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसमें जूनियर इंजीनियर प्रियंका यादव ने भी हिस्सा लिया। आयोजकों के अनुसार, रैली के माध्यम से देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।इस अवसर पर कर्नल राजेश राणा, लेफ्टिनेंट कर्नल एपी सिंह, सहायक अभियंता सुरेश पटेल, प्रियंका यादव, उमा कनौजिया, संजय कुमार, आरसी शाह, कृष्ण कुमार, अश्वनी पटेल, समीर कुमार, विशु कुमार, रामलू कुमार, स्वरूप दत्ता, मनोज गुप्ता, ऋतुराज कुमार, सौरभ कुमार, वेद कुमार, अनिल दुबे, कैलाश कुमार, ममता, अंशु, मधु बाबू, रजत और गोकुल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद