पटेल जयंती पर कुर्मी समाज दिखाएगा एकजुटता

31 अक्टूबर को भव्य शोभायात्रा, राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर

कानपुर। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को कुर्मी परिवार समागम की ओर से धूमधाम से मनाई जाएगी। इसको लेकर रविवार को विश्व बैंक आई-ब्लॉक स्थित स्मृति पैलेस में वर्किंग कमेटी की बैठक हुई। बैठक में जयंती समारोह को भव्य रूप से आयोजित करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आशीष सचान ने कहा कि जयंती के अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। बर्रा-2 स्थित सचान चौराहा पर सरदार पटेल की प्रतिमा को पुष्पमालाओं से सजाया जाएगा। इसके साथ ही चौराहे की साफ-सफाई कराकर उसे आकर्षक और भव्य स्वरूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में समाज के लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक का संचालन करते हुए एडवोकेट राजेंद्र प्रसाद वर्मा ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश की 560 से अधिक रियासतों के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर अखंड भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने कहा कि समाज की राजनीतिक भागीदारी अभी अपेक्षित रूप से नहीं है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि समाज को राजनीतिक रूप से भी अपनी मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए और प्रदेश में समाज का मुख्यमंत्री बने।
इंजीनियर नागेश सचान ने समाज के लोगों से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक एकता से ही समाज को मजबूती मिलेगी। बैठक में बीडी सचान, एडवोकेट अवध सिंह पटेल, योगेंद्र सचान, अंजनी कुमार वर्मा, अनुक्रम सिंह सचान, धर्मेंद्र उमराव, बृजेंद्र स्वरूप सचान, एडवोकेट सुशील कटियार, अनिल सचान, अवधेश कटियार, किशोर सचान और आनंद कटियार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद