कानपुर। बरसात के मौसम में त्वचा संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कानपुर के मछरिया स्थित त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. शाह सिद्दीकी (कंसल्टेंट – त्वचा रोग) ने बातचीत के दौरान बताया कि इस मौसम में त्वचा को संक्रमण से बचाने के लिए अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखें और जहां तक संभव हो बाहर के खाने से परहेज करें।उन्होंने कहा कि यदि त्वचा पर खुजली, दाद, फंगल संक्रमण, लाल चकत्ते या अन्य कोई समस्या दिखाई दे तो बिना देरी किए त्वचा रोग विशेषज्ञ से परामर्श लें। उन्होंने चेतावनी दी कि स्वयं इलाज (सेल्फ ट्रीटमेंट) करना नुकसानदायक हो सकता है। विशेष रूप से बाजार में आसानी से मिलने वाली स्टेरॉयड युक्त दवाओं, चाहे वे खाने की हों या लगाने की, डॉक्टर की सलाह के बिना बिल्कुल इस्तेमाल नहीं करनी चाहिए। इन दवाओं के गलत उपयोग से त्वचा की समस्या और गंभीर हो सकती है। डॉ. सिद्दीकी ने लोगों से अपील की कि बरसात के मौसम में स्वच्छता अपनाएं, त्वचा को सूखा रखें और किसी भी समस्या को नजरअंदाज करने के बजाय समय रहते विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लें।
बरसात में त्वचा रोगों से बचाव के लिए साफ-सफाई रखें, सेल्फ ट्रीटमेंट से बचें: डॉ. शाह सिद्दीकी