जीआरपी-आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई, 10 मुकदमों वाला चोर गिरफ्तार

कानपुर-जीआरपी और आरपीएफ पुलिस को रेल यात्रियों के सामान और आभूषण चोरी करने वाले एक शातिर अपराधी को पकड़ने में बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक अदद सोने (पीली धातु) की कान की बाली और ₹7,000 नगद बरामद किए हैं बरामद किए गए माल की कुल अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये आंकी गई है पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा था इसी क्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह एवं आरपीएफ पोस्ट प्रभारी सिद्धनाथ पाटीदार के कुशल नेतृत्व में गठित टीम रेलवे स्टेशन पर चेकिंग कर रही थी रविवार की रात करीब 01:20 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने प्लेटफार्म नंबर 09 के बाहर सिटी साइड अंडरपास के ऊपर से चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया पकड़े गए अभियुक्त की पहचान राज नारायण सिंह उर्फ नत्थू निवासी ग्राम व पोस्ट रायपट्टी, थाना अमानीगंज खण्डासा, जिला अयोध्या के रूप में हुई है पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म और आउटर पर ट्रेन का इंतजार कर रहे या सो रहे यात्रियों के कीमती सामान, नगदी और ज्वेलरी को टारगेट कर चोरी व छिनैती की घटनाओं को अंजाम देता था पुलिस ने आरोपी के पास से तीन अलग-अलग मुकदमों से संबंधित माल बरामद किया है पुलिस आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही है इस कामयाबी को अंजाम देने वाली टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह, आरपीएफ पोस्ट प्रभारी सिद्धनाथ पाटीदार, चौकी प्रभारी जीआरपी गोविन्दपुरी उप-निरीक्षक धीरेन्द्र प्रताप सिंह, उप-निरीक्षक शिव बाबू यादव, उप-निरीक्षक नीरज कुशवाहा, उप-निरीक्षक मोहित कुमार, हेड कांस्टेबल रमेश सोनकर, हेड कांस्टेबल शिव सिंह, हेड कांस्टेबल हरिपाल यादव, हेड कांस्टेबल सत्येन्द्र सिंह, कांस्टेबल शिवेन्द्र कुमार, कांस्टेबल दीपक यादव एवं आरपीएफ टीम शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद