मंत्रोच्चार और महाआरती के बीच पशुपतिनाथ मंदिर सुंदरीकरण अभियान शुरू

कानपुर। आवास विकास-1 स्थित कैलारा विहार के प्रसिद्ध पशुपतिनाथ (नेपाली मंदिर) के सुंदरीकरण और कायाकल्प कार्य का शुक्रवार को विधि-विधान के साथ शुभारंभ किया गया। भव्य आयोजन के बीच मंदिर परिसर में पत्थर और ग्रेनाइट लगाने के कार्य की शुरुआत हुई।
कार्यक्रम में 211 कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता रवि बाजपेयी ने वैदिक मंत्रोच्चार और पूजन-अर्चन के साथ निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। शाम को आयोजित कार्यक्रम में मंदिर परिसर को फूलों और रंग-बिरंगी विद्युत झालरों से सजाया गया था। विद्वान पुरोहितों के मंत्रोच्चार के बीच रवि बाजपेयी ने शिलापट्ट और निर्माण सामग्री का पूजन किया। इसके बाद महाआरती और प्रसाद वितरण का आयोजन भी हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
इस अवसर पर रवि बाजपेयी ने कहा कि धार्मिक स्थल हमारी संस्कृति और आस्था के केंद्र हैं। पशुपतिनाथ मंदिर क्षेत्र के हजारों लोगों की श्रद्धा का प्रतीक है और इसका सुंदरीकरण सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास, सड़कों के सुदृढ़ीकरण और धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार के लिए वे सदैव संकल्पित रहेंगे।
मंदिर के सुंदरीकरण कार्य को लेकर स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। लोगों का कहना है कि ग्रेनाइट और पत्थर लगने से मंदिर परिसर की भव्यता और स्वच्छता बढ़ेगी तथा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिलेगी।
कार्यक्रम में नारायण शुक्ला, श्याम पाल, रामजीवन तिवारी, रामकुमार त्रिपाठी, महेश मिश्रा, बीके श्रीवास्तव, विनोद मिश्रा, भगवती प्रसाद मिश्रा, विनोद दीक्षित, प्रो. लल्लू, राजा सिंह परिहार, अवधेश सिंह समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु, भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद