कानपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को श्याम नगर स्थित पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया के क्षेत्रीय कार्यालय में विशाल शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच राहगीरों और क्षेत्रीय जनता को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में हजारों लोगों ने शरबत ग्रहण किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्री तथा कानपुर नगर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने किया। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दीर्घायु की कामना की और स्वयं अपने हाथों से लोगों को शीतल शरबत वितरित किया।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जीवन जनसेवा और प्रदेश के विकास के लिए समर्पित है। भाजपा कार्यकर्ता उनके जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस भीषण गर्मी में आमजन को राहत पहुंचाना ही मुख्यमंत्री के लोककल्याणकारी संकल्प का प्रतीक है। कार्यक्रम में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल और जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। पूर्व विधायक रघुनन्दन सिंह भदौरिया ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों और बेहतर कानून व्यवस्था की सराहना की। कार्यक्रम में एल.बी. सिंह पटेल, गौरव चतुर्वेदी, अभिषेक दुबे, के.पी. सिंह चौहान, मानसिंह, संदीप भदौरिया, भूपेन्द्र भदौरिया, आदित्य तिवारी, सर्वेश सिंह सिसोदिया, सुमित तिवारी, ओ.पी. आर्य, सनी जायसवाल, राकेश सिंह, आशीष सिंह, आशीष साहू, निर्देश सिंह चौहान, श्रीमती नीलम शुक्ला, जे.के. चौरसिया, उमेश शुक्ला, वेद प्रकाश, गोविन्द सिंह चौहान, आलोक पाल, ममता राजपूत, गुड्डू बाजपेई, मलखान सिंह, हरिशंकर गुप्ता, हरिशंकर दुबे और आलोक वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। मातृशक्ति की भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी रही। मंजू पाल, मीनू गुप्ता, रंजना गुप्ता, अमिता सेठ और राजीव दीक्षित सहित सैकड़ों लोगों ने कार्यक्रम में पहुंचकर सेवा कार्य की सराहना की। पूरे आयोजन के दौरान कार्यालय परिसर ‘योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजता रहा।
मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर विशाल शरबत वितरण