जीआरपी के शिकंजे में आया फरार वारंटी, लंबे समय से दे रहा था पुलिस को चकमा

रेलवे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत नौबस्ता से शातिर आरोपी गिरफ्तार

कानपुर। रेलवे क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने, अपराध नियंत्रण और फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जीआरपी कानपुर सेंट्रल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को उसके घर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक (रेलवे) Prakash D के मार्गदर्शन, पुलिस महानिरीक्षक (रेलवे) N Kolanchi के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक (रेलवे प्रयागराज) Prashant Verma की सतत मॉनिटरिंग में की गई। वहीं पुलिस उपाधीक्षक (कानपुर) Dushyant Kumar Singh के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक Om Narayan Singh के नेतृत्व में टीम ने अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
जीआरपी थाना कानपुर सेंट्रल में दर्ज मुकदमा संख्या 8751/24, धारा 411 एवं 414 आईपीसी के तहत आरोपी के खिलाफ माननीय न्यायालय अपर सिविल जज (सीडी)-05, कानपुर नगर द्वारा गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। इसके बाद पुलिस टीम लगातार अभियुक्त की तलाश में जुटी हुई थी।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना और सटीक रणनीति के आधार पर जाल बिछाकर वारंटी अभियुक्त विजय कुमार कमल (39 वर्ष), पुत्र गोरेलाल, निवासी योगेंद्र विहार, मनकामेश्वर वाली गली, थाना नौबस्ता को उसके घर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था और लगातार अपना ठिकाना बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था।
जीआरपी प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से गहन पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान उससे रेलवे क्षेत्र में हुई अन्य घटनाओं और संभावित साथियों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव, उपनिरीक्षक अभिषेक शुक्ला, हेड कांस्टेबल शिव सिंह, हरिपाल यादव, गयूर अब्बास तथा कांस्टेबल सत्येंद्र सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद