कानपुर-उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने अपने कानपुर दौरे के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और शहर के विकास को लेकर सरकार की प्रतिबद्धताओं को दोहराया डिप्टी सीएम ने जनपद स्थित कमलापति मेमोरियल चिकित्सालय का औचक स्थलीय निरीक्षण किया और स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए बैठक के उपरांत उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कमलापति मेमोरियल चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों का रुख किया उन्होंने वहां भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से सीधे बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना डिप्टी सीएम ने मरीजों से अस्पताल में मिल रही दवाओं, डॉक्टरों की उपस्थिति और खान-पान की गुणवत्ता के बारे में पूछताछ की उन्होंने चिकित्सालय प्रबंधन को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी उन्होंने डॉक्टरों को अस्पताल परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने की हिदायत दी अस्पताल में मीडिया से बात करते हुए उपमुख्यमंत्री ने दो बड़े मामलों पर सरकार का रुख स्पष्ट किया आईटीबीपी जवान की मां के काटे गए हाथ के संवेदनशील मामले पर बोलते हुए उन्होंने कहा, “इस प्रकरण की गहन जांच कराई जा रही है जांच रिपोर्ट आते ही दोषियों के खिलाफ ऐसी कड़ी कार्रवाई की जाएगी जो नजीर बनेगी चिकित्सा विभाग में किसी भी स्तर पर लापरवाही करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।” लखनऊ में हुए संदीप हत्याकांड का जिक्र करते हुए डिप्टी सीएम ने समाजवादी पार्टी पर सीधा निशाना साधा उन्होंने आरोप लगाया, “इस हत्याकांड में समाजवादियों का हाथ सामने आया है जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, सपा अपने समर्थित गुंडे-माफियाओं को एकजुट कर इस तरह के गंभीर अपराधों को अंजाम देने का काम कर रही है “उन्होंने कहा कि “प्रदेश के हर नागरिक को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं देना हमारी प्राथमिकता है सरकार जनता की सुरक्षा और सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले ऐसे बेनकाब तत्वों पर कठोरतम कार्रवाई करेगी।” डिप्टी सीएम ने कानपुर से अपने विशेष लगाव को साझा करते हुए कहा, “कानपुर मेरा घर है हमारी सरकार का संकल्प है कि विकास के हर पैमाने पर कानपुर देश और प्रदेश में नंबर-1 पर आए कानपुर के पुराने औद्योगिक स्वरूप और उसकी पहचान को वैश्विक स्तर पर फिर से स्थापित करने के लिए सरकार निरंतर बड़े कदम उठा रही है।” इस महत्वपूर्ण दौरे और बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह, भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, भाजपा कानपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष उपेंद्र नाथ पासवान, जिला उपाध्यक्ष अनिरुद्ध शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष संदीप वाजपेयी और पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया सहित स्वास्थ्य विभाग के कई आला अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
आईटीबीपी जवान की मां के मामले में होगी कड़ी कार्रवाई: बृजेश पाठक