फर्जी सिम के सहारे साइबर ठगी का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त

अंतरराज्यीय गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार, 12,383 सिम कार्ड और 8 लैपटॉप बरामद

कानपुर। कमिश्नरेट कानपुर नगर की साइबर क्राइम सेल पश्चिम जोन और पनकी थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में साइबर ठगी के लिए फर्जी फर्मों के माध्यम से सिम कार्ड सक्रिय कर उपलब्ध कराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।
जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी फर्मों के नाम पर हजारों सिम कार्ड प्राप्त कर उन्हें सक्रिय कराते थे। इन सिम कार्डों का इस्तेमाल विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म और नामचीन कंपनियों के नाम का दुरुपयोग कर साइबर ठगी करने में किया जाता था। एनसीआरपी पोर्टल पर विभिन्न राज्यों से प्राप्त शिकायतों की जांच में करीब 36 लाख रुपये की साइबर ठगी का खुलासा हुआ है।
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 8 लैपटॉप, 50 मोबाइल फोन, 12,383 सिम कार्ड, 40 एटीएम कार्ड समेत बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। बरामद सामग्री से गिरोह के बड़े नेटवर्क के संचालन के संकेत मिले हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद