कानपुर। सचेंडी थाना क्षेत्र में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी दरोगा अमित कुमार मौर्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह घटना के बाद से लगातार पुलिस से बचता फिर रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही थीं।
पुलिस के अनुसार पांच जनवरी को आरोपी दरोगा ने यूट्यूबर शिवबरन सिंह के साथ मिलकर नाबालिग के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में काफी आक्रोश फैल गया था।
जांच के दौरान पुलिस पहले ही सह आरोपी शिवबरन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी, जबकि मुख्य आरोपी अमित कुमार मौर्य लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। सर्विलांस और कई जिलों में दबिश के बाद पुलिस ने आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
50 हजार का इनामी दरोगा दबोचा गया