इंडियन ऑयल डिपो के पास तेल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

पनकी पुलिस ने चार आरोपियों को रंगे हाथ दबोचा

कानपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस के थाना पनकी पुलिस ने तेल चोरी करने वाले एक गिरोह का खुलासा करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक टैंकर, तेल चोरी में प्रयुक्त उपकरण, पाइप तथा लगभग 50 लीटर ज्वलनशील पदार्थ बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार 23 मई 2026 को सूचना मिली थी कि इंडियन ऑयल डिपो के पास स्थित एक हाते में कुछ संदिग्ध व्यक्ति टैंकरों से तेल चोरी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर चार लोगों को रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने नाम शेख शाहीन उर्फ भानु, रोहित सैनी, आशीष कुमार श्रीवास्तव और पुष्पेंद्र सिंह चंदेल बताए।

गैस कटर से काटते थे वाल्व का ताला

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि इंडियन ऑयल डिपो से निकलने वाले टैंकरों को योजनाबद्ध तरीके से हाते तक लाया जाता था। वहां गैस कटर से वाल्व का ताला काटकर पाइप के जरिए तेल निकाला जाता था और बाद में टैंकरों को उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया जाता था।

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह में टैंकर चालक, वाहन स्वामी तथा शेख शाहीन उर्फ भानु और उसके पिता वकील अहमद की मुख्य भूमिका थी। आरोपियों द्वारा ड्राइवरों को लालच देकर इस अवैध कारोबार में शामिल किया जाता था और चोरी किए गए तेल को अधिक कीमत पर बेचा जाता था।

मुख्य आरोपी फरार, गिरफ्तारी के प्रयास जारी

पुलिस ने बताया कि मौके से बरामद टैंकर में करीब 20 हजार लीटर ज्वलनशील पदार्थ मौजूद था। मुख्य आरोपी वकील अहमद मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी शेख शाहीन उर्फ भानु का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद