व्यापार मंडल ने कानपुर दक्षिण में 113 पदाधिकारियों की घोषणा की

कानपुर—उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने संगठन को मजबूत करने और व्यापारियों की समस्याओं के प्रभावी समाधान के उद्देश्य से त्रिवार्षिक सत्र 2026-28 के लिए कानपुर दक्षिण के 113 नए पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। यह मनोनयन प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा और कानपुर मंडल अध्यक्ष विजय पंडित की सहमति तथा वरिष्ठ पदाधिकारियों के विचार-विमर्श के बाद किया गया।
संगठन के चेयरमैन सरदार नीतू सिंह ने विश्वास जताया कि नव-मनोनित पदाधिकारी पूरी निष्ठा के साथ व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को नए नेतृत्व से न केवल आशा बल्कि पूर्ण विश्वास है कि सभी प्रतिनिधि व्यापारियों के हितों के लिए सदैव संघर्षरत रहेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने कहा कि नई टीम व्यापारी समाज को एकजुट कर उनकी जायज मांगों को शासन-प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाने का कार्य करेगी। वहीं मंडल अध्यक्ष विजय पंडित ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि दक्षिण कानपुर का क्षेत्र व्यापारिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है और नई टीम इसे नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।
नई कार्यकारिणी का मुख्य संकल्प व्यापारिक और प्रशासनिक समस्याओं का त्वरित समाधान, सभी व्यापारियों को साथ लेकर संगठन हित में कार्य करना और व्यापारी उत्पीड़न के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाना रहेगा।
इस घोषणा के बाद क्षेत्रीय व्यापारियों में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम में अध्यक्ष अचल गुप्ता, महामंत्री पवन तिवारी, कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद