कानपुर—सिनंगवा रोड स्थित गुरु हर राय अकादमी के विद्यार्थियों ने आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे पूरे परिसर में उत्साह का माहौल है।
कक्षा 10वीं में आद्या मिश्रा और मुनिश्वर वर्मा ने 97% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं कक्षा 12वीं में आराध्य जायसवाल ने 97.25% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अन्य मेधावी छात्रों में 10वीं से जैनब और देव गाकिन ने 96% तथा तेजस तिवारी ने 95.8% अंक हासिल किए। वहीं 12वीं में आदि जायसवाल, सक्षम कुशवाहा, वैभव जायसवाल और तन्वी सिंह ने 95.25% अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विद्यालय के 65 से अधिक विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर उत्कृष्टता की नई मिसाल पेश की है।
विद्यालय के प्रबंधक मनमोहन सिंह और प्रधानाचार्या मोनिका गुप्ता ने इस सफलता का श्रेय छात्रों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने सभी सफल छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
गुरु हर राय अकादमी का 100% रिजल्ट, छात्रों का शानदार प्रदर्शन