कानपुर-शहर के स्वास्थ्य विभाग ने अवैध और मानक विहीन अस्पतालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है शुक्रवार को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी और नोडल अधिकारी (नर्सिंग होम) की अगुवाई में पुलिस बल के साथ कल्याणपुर क्षेत्र में सघन छापेमारी की गई इस दौरान हड़कंप मच गया जब टीम ने एक साथ 15 चिकित्सालयों का औचक निरीक्षण किया और भारी अनियमितताएं पाए जाने पर सख्त कदम उठाए जांच टीम ने मौके पर मानक पूरे न होने और अन्य खामियों के चलते चार प्रमुख अस्पतालों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया इसमें दिव्य हॉस्पिटल, एमएस हॉस्पिटल, जी-वन हॉस्पिटल और रिलैक्स हॉस्पिटल शामिल हैं इन अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठे थे, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई निरीक्षण के दौरान अनुष्का प्रान्जुल हॉस्पिटल में भी गड़बड़ी पाई गई, जिसके चलते वहां के ऑपरेशन थिएटर (ओ.टी.) को सील कर दिया गया है इसके अतिरिक्त, 9 अन्य अस्पतालों को उनकी सेवाओं में सुधार और दस्तावेजों की कमी के लिए कड़ा नोटिस जारी किया गया है नोटिस पाने वाले अस्पतालों में प्रांजुल हॉस्पिटल, खाटूश्याम हॉस्पिटल, माँ वैष्णवी हॉस्पिटल, एएस मल्टीस्पेशलिटी पॉलीक्लिनिक, मोहित हॉस्पिटल, शिव हॉस्पिटल, भूमि हॉस्पिटल, केडीएम हॉस्पिटल, न्यू तुलसी हॉस्पिटल, मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय कानपुर नगर की ओर से जारी बयान में कहा गया कि स्वास्थ्य सेवाओं के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा टीम ने स्पष्ट किया कि जिन अस्पतालों में चिकित्सक की देख-रेख में उचित सेवाएं मिल रही थीं, उन्हें छोड़कर बाकी सभी संदिग्ध संस्थानों पर कार्रवाई जारी रहेगी।
कल्याणपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा प्रहार: 15 अस्पतालों पर छापा, 4 सील