नगर आयुक्त के औचक निरीक्षण से जोनल कार्यालय में मचा हड़कंप

9 लाइनमैनों का वेतन काटने के निर्देश

जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भटक रही जनता की सुनी शिकायतें, पटल लिपिकों को लगाई फटकार

कानपुर-नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने शुक्रवार को गोविन्द नगर स्थित जोनल कार्यालय-5 का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक व्यवस्थाओं में कई खामियां उजागर हुईं, जिस पर नगर आयुक्त ने सख्त रुख अपनाते हुए लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय जोनल अधिकारी अनुपम त्रिपाठी, जोनल अभियंता कमलेश पटेल और जोनल स्वास्थ्य अधिकारी अवनीश यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे निरीक्षण के दौरान मार्ग प्रकाश विभाग की समीक्षा में बड़ी लापरवाही सामने आई फेस रीडिंग मशीन से उपस्थिति चेक करने पर पाया गया कि 9 लाइनमैन ड्यूटी से नदारद हैं। नगर आयुक्त ने इस पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए सभी 09 अनुपस्थित लाइनमैनों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए साथ ही जाॅब बुक और इण्डेन्ट बुक प्रस्तुत न कर पाने पर संबंधित लिपिक से जवाब तलब किया नगर आयुक्त जब जन्म-मृत्यु कार्यालय पहुंचे, तो वहां नागरिकों की भारी भीड़ मिली एक शिकायतकर्ता ने बताया कि वह पिछले तीन महीने से प्रमाण पत्र के लिए भटक रहा है, लेकिन लिपिक संतोषजनक उत्तर देने के बजाय केवल ‘कल आना’ कहकर टाल देते हैं लिपिक ने दलील दी कि अपर नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय में करीब 250 मामले लंबित हैं। नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि एसीएम से वार्ता कर तीन दिन के भीतर सभी लंबित मामले निस्तारित किए जाएं कार्यालय के बाहर जरूरी प्रपत्रों की जानकारी देने वाला बोर्ड फटा हुआ मिला, जिस पर नगर आयुक्त ने तत्काल नया बोर्ड लगाने के आदेश दिए। उन्होंने नागरिकों की सुविधा के लिए वहां एक छोटा हॉल बनाने, वॉटर कूलर और पंखे की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए ताकि जनता को धूप में खड़ा न होना पड़े गृहकर पटल के निरीक्षण में पता चला कि सॉफ्टवेयर अपडेशन के कारण 15 अप्रैल तक साइट बंद है नगर आयुक्त ने निर्देशित किया कि इस दौरान जो भी पत्र प्राप्त हों, उन्हें रजिस्टर में दर्ज कर प्राथमिकता पर निस्तारित किया जाए वहीं, आईजीआरएस की समीक्षा में मार्ग प्रकाश व्यवस्था का फीडबैक अत्यंत खराब पाया गया 58 रिपोर्ट में जनता ने असंतोष व्यक्त किया था, जिस पर प्रभारी अधिकारी को मौके पर जाकर शिकायतों का सत्यापन करने की हिदायत दी गई अन्य महत्वपूर्ण निर्देश जोनल अभियंता को रिकॉर्ड रूम में जन्म-मृत्यु और गृहकर के दस्तावेजों के लिए अलग-अलग काउंटर बनाने व मीटिंग हॉल के रेनोवेशन के निर्देश दिए, जेके मंदिर से मरियमपुर के बीच मिले सीएंडडी वेस्ट (मलबे) को तत्काल हटाने और संबंधित व्यक्ति से यूजर चार्ज वसूलने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद