आरक्षी आशीष शुक्ला बने टैक्स अधिकारी

कानपुर कमिश्नरेट में तैनात आरक्षी आशीष शुक्ला ने कड़ी मेहनत और लगन से सफलता हासिल करते हुए यूपीपीसीएस 2024 परीक्षा में कॉमर्शियल टैक्स ऑफिसर पद पर चयनित होकर विभाग और जनपद का नाम रोशन किया है।
शुक्रवार को पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय में उनके सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल व अपर पुलिस आयुक्त डॉ. विपिन ताड़ा ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अधिकारियों ने कहा कि ड्यूटी के साथ पढ़ाई कर यह सफलता पाना अन्य पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणादायक है।
अमेठी के शुक्ला बाजार निवासी आशीष शुक्ला 2018 बैच के आरक्षी हैं और वर्तमान में कानपुर में तैनात हैं। उनकी इस उपलब्धि से पुलिस महकमे में खुशी की लहर है और अन्य जवानों को भी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रेरणा मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद