अंधड़ से तबाही, मुआवजे के लिए विधायक मैदान में

कानपुर में आए भीषण अंधड़ और चक्रवाती हवाओं ने व्यापक तबाही मचा दी है। तेज हवाओं के चलते क्षेत्र में दर्जनों पुराने और विशालकाय पेड़ जड़ से उखड़कर गिर गए, जिससे कई जगह बिजली के खंभे टूट गए और सड़कों पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। इस प्राकृतिक आपदा का सबसे ज्यादा असर गरीब और कमजोर तबके पर पड़ा है, जिनके कच्चे मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए हैं और वे खुले आसमान के नीचे जीवन बिताने को मजबूर हो गए हैं।
आपदा की इस घड़ी में क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र मैथानी ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। वह मौके पर पहुंचकर न सिर्फ हालात का जायजा ले रहे हैं, बल्कि राहत कार्यों की निगरानी भी कर रहे हैं। विधायक ने तत्काल जिलाधिकारी कानपुर से वार्ता कर निर्देश दिए कि जिन लोगों के मकान गिरे हैं, उनका वार्डवार सर्वे कर सूची तैयार की जाए, ताकि प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द मुआवजा दिलाया जा सके।
उन्होंने एसडीएम सदर को भी सख्त निर्देश दिए कि सभी लेखपालों को तुरंत क्षेत्रों में भेजकर नुकसान का आकलन कराया जाए और रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत की जाए। विधायक मैथानी ने स्पष्ट कहा कि “आज रात या कल सुबह तक पूरी रिपोर्ट मुझे उपलब्ध कराई जाए। आवश्यकता पड़ी तो मैं स्वयं योगी आदित्यनाथ से बात कर शासन स्तर से राहत सुनिश्चित कराऊंगा।”
राहत कार्यों को तेज करने के लिए विधायक ने नगर निगम, वन विभाग और विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर ही सार्वजनिक रूप से बैठक की और सख्त चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गिरे हुए पेड़ों को तुरंत हटाकर सड़कों को चालू किया जाए और बिजली आपूर्ति बहाल की जाए।
फिलहाल, कटर मशीनों की मदद से पेड़ों को काटने और रास्तों को साफ करने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। वहीं, विद्युत विभाग की टीमें भी टूटे खंभों को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल करने में जुटी हैं।
विधायक ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें और किसी भी आपात स्थिति में सीधे विधायक कार्यालय या हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रशासन पूरी तरह से जनता की सेवा में लगा हुआ है और हर प्रभावित परिवार तक राहत पहुंचाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद