कानपुर। फेथफुलगंज, कैंट स्थित ईद-उल-फित्र के अवसर पर भव्य ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन KANPUR MOBILES, KING MOBILES एवं JS GLOBE के संयुक्त तत्वावधान में हुआ, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।समारोह में लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया। इस दौरान समाज में एकता और सद्भाव बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं और विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाने का कार्य करते हैं।इस अवसर पर संयोजक फराज अहमद, मुजाहिद अकबर सहित पूरी कानपुर मोबाइल्स टीम सक्रिय रही। समारोह में कैंट विधायक मोहम्मद हसन रूमी, विधायक अमिताभ बाजपेई एवं कैंट बोर्ड चेयरमैन लखन लाल ओमर ने शिरकत की। उन्होंने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया और सभी को ईद की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में जलपान की व्यवस्था भी की गई। पूरा आयोजन उत्साहपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस दौरान सुशील वर्मा (जिला उपाध्यक्ष, ओबीसी मोर्चा, कानपुर दक्षिण, भारतीय जनता पार्टी), डॉ. इमरान, पूर्व विधायक इरफान सोलंकी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
फेथफुलगंज मे ईद मिलन समारोह में गूंजा भाईचारे का संदेश