रंगों संग फूलों की खुशबू: सोलर एसोसिएशन के होली मिलन में उमड़ा उल्लास

कानपुर। रंगों के पर्व होली के अवसर पर कानपुर सोलर एसोसिएशन द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह बड़े उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। गोविंद नगर स्थित होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के गणमान्य लोग, व्यापारी और संस्था के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए।समारोह की विशेष आकर्षण “फूलों की होली रही, जिसमें उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे पर पुष्प वर्षा कर होली का आनंद लिया। रंगों के साथ-साथ फूलों की खुशबू ने पूरे वातावरण को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम में संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आपसी मेलजोल का भी आयोजन किया गया, जिससे माहौल और अधिक जीवंत हो उठा।इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। आयोजन के अंत में सभी अतिथियों के लिए भव्य रात्रि भोज की व्यवस्था की गई, जिसका लोगों ने भरपूर आनंद लिया।संस्था के पदाधिकारियों अध्यक्ष निखिल सिंह, उपाध्यक्ष अभिषेक द्विवेदी व शुभम गुप्ता, सचिव कुशाग्र चौरसिया, संयुक्त सचिव विवेक गुप्ता तथा कोषाध्यक्ष तनिष विनायक ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में एकता और प्रेम को मजबूत करते हैं।कार्यक्रम के सफल आयोजन से प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा वातावरण रंग, उमंग और भाईचारे से सराबोर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद