आईआईटी कानपुर में साइबर सुरक्षा पर मंथन, जिला समन्वयक सम्मानित

कानपुर। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों के बीच आईआईटी कानपुर स्थित C3iHub में जिला स्तरीय सम्मान समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य साइबर सुरक्षा पाठ्यक्रमों को व्यापक स्तर पर पहुंचाना और तकनीकी शिक्षा को मजबूत करना रहा।
कार्यक्रम छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिसमें कानपुर मंडल सहित आठ जिलों के समन्वयकों, प्राचार्यों और नोडल अधिकारियों ने भाग लिया।
कुलपति ने अपने संबोधन में कहा कि साइबर सुरक्षा जैसे कौशल आधारित पाठ्यक्रम तभी सफल होंगे, जब इनका लाभ अंतिम पायदान पर खड़े विद्यार्थियों तक पहुंचे। उन्होंने जिला स्तर पर जागरूकता अभियान और कार्यशालाओं के आयोजन पर जोर दिया।
इस दौरान साइबर सुरक्षा को बढ़ावा देने वाले जिला समन्वयकों को सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए समन्वयकों को ₹20,000 की पुरस्कार राशि देने की घोषणा भी की। कार्यक्रम में आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो. मनीन्द्र अग्रवाल, C3iHub की सीईओ डॉ. तनिमा हजरा और प्रोग्राम डायरेक्टर प्रो. समित्र सनाध्या ने भी तकनीकी विषयों और पाठ्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर प्रो. राजेश कुमार द्विवेदी, डॉ. बृष्टि मित्रा, डॉ. शिल्पा देशपांडे, डॉ. दिव्यांश शुक्ला, नेहा श्रीवास्तव, शैलेन्द्र यादव, प्रभाकर सिंह और अनिल कुमार त्रिपाठी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में कुलपति ने साइबर सुरक्षा शिक्षा को सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद