आईएमए के मंच पर क्रिकेट का रोमांच: 21 मार्च से ‘टेनिस बॉल टूर्नामेंट’ की शुरुआत

कानपुर। चिकित्सकों की व्यस्त जीवनशैली में खेलकूद और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) कानपुर द्वारा 21 एवं 22 मार्च 2026 को दो दिवसीय “आईएमए टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट” का आयोजन किया जा रहा है। यह रोमांचक प्रतियोगिता कानपुर क्लब में खेली जाएगी, जिसमें शहर के पांच प्रतिष्ठित अस्पतालों की टीमें एक-दूसरे से मुकाबला करेंगी।
शुक्रवार को आईएमए के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित प्रेसवार्ता में टूर्नामेंट की तैयारियों और शेड्यूल की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान आईएमए कानपुर के अध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा और सचिव प्रोफेसर डॉ. शालिनी मोहन ने बताया कि संस्था हमेशा से अपने सदस्यों को स्वस्थ जीवनशैली, खेलकूद और आपसी सौहार्द के लिए प्रेरित करती रही है। इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य चिकित्सकों के बीच टीम भावना और समन्वय को मजबूत करना है।
स्पोर्ट्स सब कमेटी की चेयरपर्सन डॉ. अर्चना भदौरिया समेत सभी टीमों के ओनर और कैप्टन भी इस मौके पर मौजूद रहे। टूर्नामेंट में फॉर्च्यून हॉस्पिटल, अहाना हॉस्पिटल, कनिष्क हॉस्पिटल, ट्यूलिप हॉस्पिटल और रीजेंसी हॉस्पिटल की टीमें भाग लेंगी। इस बार खास बात यह है कि महिला चिकित्सकों की टीम भी मैदान में अपना दमखम दिखाएगी, जिससे प्रतियोगिता और भी रोमांचक हो जाएगी।
टूर्नामेंट का पहला दिन लीग मैचों से शुरू होगा, जिसमें फॉर्च्यून बनाम अहाना, कनिष्क बनाम फॉर्च्यून, कनिष्क बनाम ट्यूलिप, ट्यूलिप बनाम रीजेंसी और रीजेंसी बनाम अहाना हॉस्पिटल के बीच मुकाबले खेले जाएंगे। दूसरे दिन भी लीग मुकाबलों का सिलसिला जारी रहेगा। लीग चरण के बाद अंक तालिका के आधार पर शीर्ष टीमों के बीच सेमीफाइनल मैच होंगे, जिसके बाद फाइनल मुकाबले के साथ टूर्नामेंट का समापन होगा।
प्रेसवार्ता के दौरान वित्त सचिव डॉ. विशाल सिंह, क्रीड़ा सचिव डॉ. विकास श्रीवास्तव, सह क्रीड़ा सचिव डॉ. विनीत रस्तोगी और कोऑर्डिनेटर डॉ. दीपक श्रीवास्तव ने सभी आईएमए सदस्यों और उनके परिवारों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में कानपुर क्लब पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें।
यह टूर्नामेंट न केवल खेल भावना को बढ़ावा देगा, बल्कि चिकित्सक समुदाय के बीच आपसी संबंधों को भी और मजबूत बनाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद