रंगदारी न देने पर रेस्टोरेंट संचालक को कार से घसीटा

कानपुर। गुजैनी थाना क्षेत्र में रंगदारी न देने पर रेस्टोरेंट संचालक के साथ मारपीट कर उसे कार से सड़क पर घसीटने का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
पीड़ित रेस्टोरेंट मालिक के अनुसार एक युवक होली में हुई कमाई से रंगदारी मांगने आया था। जब उसने पैसे देने से मना किया तो आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी और लूटपाट की कोशिश की। इसके बाद गुस्से में उसका कॉलर पकड़कर कार दौड़ा दी, जिससे वह सड़क पर घसीटता चला गया।
शोर सुनकर रेस्टोरेंट के कर्मचारी बाहर आए और कार का पीछा किया। कर्मचारियों को आते देख आरोपी रेस्टोरेंट संचालक को सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में गुजैनी थाने में शिकायत दी गई है। Rajan Sharma ने बताया कि पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद