बंद कमरे में नवविवाहिता का सड़ा शव, पति हिरासत में

कानपुर। गुजैनी थाना क्षेत्र के वरुण विहार में सोमवार शाम एक नवविवाहिता का सड़ा हुआ शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मायके पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है।
मृतका की पहचान नीलम साहू (28) के रूप में हुई है। बताया गया कि नीलम ने 22 फरवरी 2025 को वरुण विहार निवासी अकाउंटेंट विनय राठौर से प्रेम विवाह किया था। परिजनों के अनुसार शादी के बाद से ही पति उसे प्रताड़ित करता था। आरोप है कि शुक्रवार को घरेलू विवाद के बाद पति ने उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया और घर से चला गया।
सोमवार को पति द्वारा फोन न उठने पर पड़ोसी को घर भेजा गया। पड़ोसी ने घर से तेज बदबू आने और दरवाजा अंदर से बंद होने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो नीलम का शव फंदे से लटका मिला, जो करीब तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। Rajan Sharma ने बताया कि पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद