क्राइम मीटिंग के बाद कमिश्नर का सख्त संदेश

कानपुर। कमिश्नरेट में हाल ही में हुई क्राइम मीटिंग के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार पुलिस कमिश्नर Raghubir Lal ने बैठक में अपराध नियंत्रण और जनता से व्यवहार को लेकर अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि अच्छा काम करने वालों को प्रोत्साहन मिलेगा, जबकि लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई तय है।
बताया जा रहा है कि जिन जोनों और थानों में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखा गया है और जनता के साथ व्यवहार भी संतोषजनक पाया गया है, वहां के जिम्मेदार अधिकारियों को प्रशंसा और इनाम मिल सकता है। वहीं अपराध शाखा में तैनात कुछ इंस्पेक्टरों को स्टेशन अफसर के रूप में अतिरिक्त जिम्मेदारी दिए जाने की भी चर्चा है।
दूसरी ओर जिन थानों में चोरी, छिनैती जैसी घटनाएं बढ़ी हैं और आम लोगों को पुलिस चौकियों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, उन क्षेत्रों के जिम्मेदार अधिकारियों को चेतावनी दी गई है। बैठक में लंबित मामलों की समीक्षा के साथ ही कई अधिकारियों की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए गए।
सूत्रों के मुताबिक कुछ अधिकारियों के काम को सराहा गया, जबकि कुछ के प्रदर्शन पर असंतोष जताया गया है। क्राइम मीटिंग के बाद पुलिस महकमे में चर्चा है कि अच्छा प्रदर्शन करने वालों को इनाम मिलेगा, जबकि लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की तलवार लटक सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद