मीट वीडियो पर ‘महंत’ की पिटाई

कानपुर। रावतपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब खुद को एक प्रतिष्ठित मंदिर का महंत बताने वाले व्यक्ति को उग्र भीड़ ने बीच सड़क पर पकड़कर पीट दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि महंत की पिटाई उनके एक पुराने वायरल वीडियो को लेकर हुई, जिसमें वह कथित तौर पर मांसाहार करते दिखाई दे रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो और कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हुई थीं। वायरल वीडियो में कथित महंत एक मीट की दुकान पर बैठकर मांस खाते नजर आ रहे थे। यह वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में नाराजगी बढ़ गई थी। लोगों का आरोप था कि धर्म और पद की मर्यादा का पालन न करते हुए महंत ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।
सोमवार को जैसे ही उक्त व्यक्ति रावतपुर क्षेत्र में दिखाई दिया, वहां मौजूद लोगों ने उसे पहचान लिया। देखते ही देखते मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई और लोगों ने उसे घेरकर सवाल-जवाब करने शुरू कर दिए। कुछ ही देर में माहौल गर्म हो गया और आक्रोशित लोगों ने उसकी पिटाई कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लोगों का कहना था कि सात्विक जीवन का उपदेश देने वाला व्यक्ति खुद मांसाहार करते हुए पकड़ा गया, जिससे लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। इसी गुस्से के चलते भीड़ ने उसे घेरकर मारपीट शुरू कर दी।
हंगामे और मारपीट की सूचना मिलते ही रावतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह भीड़ के बीच फंसे व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला और उसे थाने ले गई। इस दौरान मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और लोग नारेबाजी करते रहे।
रावतपुर पुलिस के अनुसार पूरे मामले की जांच की जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। वहीं कथित महंत के दावों और वायरल वीडियो की सत्यता की भी पड़ताल की जा रही है, ताकि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद