कानपुर।
जीआरपी पुलिस उत्तर प्रदेश के सराहनीय प्रयास से कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर भटक रहे एक गुमशुदा बच्चे को उसकी मां से सकुशल मिलाया गया। यह कार्रवाई थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल द्वारा 26 फरवरी 2026 को की गई।
जानकारी के अनुसार ऑपरेशन मुस्कान के तहत जीआरपी पुलिस प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, टिकट घर व यात्री प्रतीक्षालय में भ्रमण व चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बालक अकेले रोते हुए प्लेटफॉर्म पर घूमता मिला। पूछताछ में बच्चा अपना नाम व पता बताने में असमर्थ था। पुलिस ने तत्काल बच्चे को अपनी सुपुर्दगी में लेकर उसके परिजनों की तलाश शुरू की और आसपास के रेलवे स्टेशनों व जिलों में सूचना प्रसारित की।
सूचना मिलने पर बच्चे की मां मालादेवी थाना जीआरपी पनकी धाम पहुंचीं, जहां उन्होंने अपने लगभग 6 वर्षीय पुत्र की पहचान की। मां और बच्चे का मिलन होने पर दोनों भावुक हो गए। परिजनों ने जीआरपी पुलिस की तत्परता और मानवीय कार्य की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।इस सराहनीय कार्य में थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल की टीम की अहम भूमिका रही।
जीआरपी पुलिस ने गुमशुदा बच्चे को मां से मिलाया