इको-फ्रेंडली होली पर जागरूकता

कानपुर।
पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षित त्योहारों के संदेश के साथ ‘जस्ट फॉर एनवायरनमेंट’ संस्था की ओर से PSGM मेमोरियल प्राइमरी स्कूल, आर्य नगर, कानपुर में “एनवायरनमेंट फ्रेंडली तरीके से होली मनाएं” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को केमिकल युक्त रंगों से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से बताया गया। वक्ताओं ने बताया कि ऐसे रंग त्वचा रोग, आंखों में जलन, जल प्रदूषण और पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचाते हैं। बच्चों को प्राकृतिक व हर्बल रंगों के उपयोग, सूखी होली खेलने और पानी की बचत के लिए प्रेरित किया गया।
संस्था की अध्यक्ष श्रीमती अनीता अग्रवाल ने फूलों और प्राकृतिक सामग्रियों से बने इको-फ्रेंडली रंगों को अपनाने पर जोर दिया और प्लास्टिक प्रदूषण से बचने का संदेश दिया। संस्था के संरक्षक प्रो. नरेंद्र मोहन ने कहा कि विद्यार्थी समाज में सकारात्मक बदलाव के महत्वपूर्ण वाहक हैं और वे अपने परिवार व आसपास के लोगों को पर्यावरण के अनुकूल त्योहार मनाने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।
कार्यक्रम में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन अवसर पर कपड़े के बैग वितरित किए गए और सभी ने अपने आस-पड़ोस में हरित और स्वच्छ होली का संदेश फैलाने की शपथ ली। कार्यक्रम में अमन कुमार, नीलम दीक्षित, काव्या, अर्चना सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद