डबल इंजन सरकार पर अखिलेश का हमला

कानपुर। बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का शहर में निजी कार्यक्रम के तहत आगमन हुआ। वे विशेष रूप से एमएलसी पप्पू यादव के पुत्र अजीत यादव की शादी में शामिल होने के लिए विजय विला होटल पहुंचे, जहां वे अपनी सुपुत्री अदिति यादव के साथ मौजूद रहे।
इसके बाद अखिलेश यादव स्वरूप नगर स्थित घटा पारा रेस्टोरेंट पहुंचे। यहां उनकी बेटी अदिति यादव और सीसामऊ विधानसभा सीट से सपा विधायक नसीम सोलंकी ने फीता काटकर रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया। इस दौरान अखिलेश ने हल्के-फुल्के अंदाज़ में पूछा कि यहां क्या ज्यादा मशहूर है—कचौड़ी या समोसा। जवाब में समोसा बताया गया, जिस पर उन्होंने समोसा खाने की इच्छा जताई।
इसके बाद सपा प्रमुख बिरहाना रोड स्थित प्रसिद्ध मुन्ना समोसा की दुकान पर पहुंचे और समोसा चखा। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था और केंद्र व राज्य की “डबल इंजन सरकार” पर तीखे आरोप लगाए।
अखिलेश यादव ने कहा कि बटुकों—जिन्हें वे पूजनीय मानते हैं—के साथ चोटी पकड़कर अपमान किया गया, जो बेहद निंदनीय है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यदि डिप्टी सीएम की पूरी चलती तो स्थिति और भयावह हो सकती थी। कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में “लॉ अलग चल रहा है और ऑर्डर अलग”, आए दिन घटनाएं हो रही हैं और पीड़ितों की सुनवाई नहीं हो रही।
एनआरसी के मुद्दे पर सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि भाजपा पहले खुले तौर पर एनआरसी लागू करना चाहती थी और अब एसआईआर के बहाने उसी दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एआई और तकनीक के नाम पर न तो कोई ठोस इकोसिस्टम तैयार किया गया और न ही जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर। आयोजनों में नकली चीजें दिखाकर भ्रम पैदा किया जा रहा है।
अखिलेश यादव ने आगे कहा कि जब दूसरे देश में बने रोबोट दिखाए जाएंगे तो सवाल उठना स्वाभाविक है। नाराजगी भी स्वाभाविक है, लेकिन सबसे गंभीर पहलू यह है कि ऐसे मामलों में सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी चूक सामने आती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद