कानपुर से राम राज्य की स्थापना का आह्वान, अखंड हिन्दूत्व राष्ट्र सेना के गठन की घोषणा

मनीष गुप्ता
कानपुर। अखंड हिन्दूत्व राष्ट्र साम्राज्य सेना ने कानपुर की धरती से राम राज्य की स्थापना के उद्देश्य को लेकर एक नए राजनीतिक दल अखंड हिन्दूत्व राष्ट्र सेना के गठन की घोषणा की है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बम बम महाराज नौहट्टिया ने कहा कि भारत में राम राज्य की स्थापना के लिए सबसे पहले भारत और भारतीय समाज को गहराई से समझना आवश्यक है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष बम बम महाराज नौहट्टिया ने भारत सरकार एवं विभिन्न राज्य सरकारों से मांग करते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति या संगठन देशहित, जनहित और आम भारतीयों के हितों को लेकर आरक्षण, यूजीसी, जातिवाद, गौहत्या जैसे विषयों पर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, सरकार को उनसे संवाद स्थापित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह ऐसे आंदोलनों को सत्ता के अहंकार में नजरअंदाज न करे, बल्कि संबंधित पक्षों से बातचीत कर उनकी मांगों को स्वीकार करे अथवा ठोस आश्वासन देकर धरना-प्रदर्शन को ससम्मान समाप्त कराए।
अखंड हिन्दूत्व राष्ट्र साम्राज्य सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष बम बम महाराज नौहट्टिया एवं राष्ट्रीय महासचिव बाबा अमोल दीक्षित ने संयुक्त रूप से कहा कि राम राज्य की स्थापना के लिए भारत की विविधता को उसकी शक्ति के रूप में समझना होगा। उन्होंने कहा कि भारत और भारतीयों को एक-दूसरे की भाषा, संस्कृति, सभ्यता, खान-पान, रहन-सहन, रीति-रिवाज, अतीत और इतिहास को जानना अत्यंत आवश्यक है। उनका मानना है कि यदि शिक्षा के माध्यम से देश की विभिन्न भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं का समुचित ज्ञान सभी नागरिकों को दिया जाए, तो भारतीय समाज आपसी भिन्नताओं के बावजूद एक-दूसरे से आत्मीयता और जुड़ाव महसूस करेगा।
उन्होंने कहा कि इसी आपसी समझ और सांस्कृतिक एकता से देश में राम राज्य की स्थापना का मार्ग प्रशस्त होगा। संगठन ने दावा किया कि इस दिशा में अखंड हिन्दूत्व राष्ट्र साम्राज्य सेना द्वारा बुनियादी स्तर पर पहल शुरू कर दी गई है, जिसके सकारात्मक और दूरगामी परिणाम शीघ्र देखने को मिलेंगे। संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि यह अभियान देश को सांस्कृतिक रूप से सशक्त और सामाजिक रूप से एकजुट बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद