प्रजापति महासभा द्वारा 12वें सामूहिक विवाह की तैयारियां तेज, 17 जोड़ों को वस्त्र व निमंत्रण पत्र वितरित

मनीष गुप्ता

कानपुर। प्रजापति महासभा कानपुर उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित होने वाले 12वें सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन दिव्यांशी गार्डन, बर्राबाई पास चौराहा, कानपुर नगर स्थित कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ईश वंदना के साथ हुई, जिसके पश्चात चयनित 17 जोड़ों को वस्त्र सहित विवाह के आमंत्रण पत्र वितरित किए गए। प्रत्येक जोड़े को 25-25 निमंत्रण पत्र प्रदान किए गए।
बैठक के दौरान महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने समाज उत्थान, सामाजिक एकता और बच्चों की परवरिश जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। वक्ताओं ने सामूहिक विवाह जैसे आयोजनों को समाज में आपसी सहयोग, समानता और भाईचारे को बढ़ावा देने वाला बताया। महासभा ने जानकारी दी कि सामूहिक विवाह समारोह आगामी 15 मार्च 2026 को भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर अध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति, प्रमुख महासचिव मदनपाल प्रजापति, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश वर्मा प्रजापति, संरक्षक सीताराम प्रजापति, दीनदयाल प्रजापति, राजाराम प्रजापति, हरिलाल प्रजापति, कोषाध्यक्ष रोहित प्रजापति सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डी.के. प्रजापति, द्वारिका प्रसाद प्रजापति, राजेश प्रजापति, आकाश प्रजापति, शोभित प्रजापति, अनूप प्रजापति, वैभव प्रजापति, संजय प्रजापति, अन्नू प्रजापति, शिवनारायण प्रजापति, हरिचंद्र प्रजापति, रामबाबू प्रजापति, अशोक प्रजापति, रामशंकर प्रजापति सहित महिला पदाधिकारियों में गायत्री प्रजापति, लक्ष्मी प्रजापति, रानी प्रजापति, अस्मिता प्रजापति, रचना प्रजापति, संगीता प्रजापति, विभा चक्रवर्ती प्रजापति, प्रेम सुधा प्रजापति, प्रियंका प्रजापति एवं ज्योति प्रजापति की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति ने सभी पदाधिकारियों, सहयोगियों एवं वर-वधु पक्ष के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए सामूहिक विवाह को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद