भारत का 65% युवा विकसित भारत की मजबूत नींव – पंकज सिंह

भाजपा युवा मोर्चा कानपुर–बुंदेलखंड का केंद्रीय बजट पर युवा संवाद

कानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा कानपुर–बुंदेलखंड क्षेत्र द्वारा केंद्रीय बजट 2026–27 पर आधारित “युवा संवाद” कार्यक्रम का आयोजन यस एन सेन महाविद्यालय में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और युवाओं की सहभागिता रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक पंकज सिंह रहे। दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे युवा देश है, जहां लगभग 65 प्रतिशत आबादी युवाओं की है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट युवाओं को सशक्त बनाने वाला है।
उन्होंने कहा कि बजट में स्टार्टअप, कौशल विकास, डिजिटल शिक्षा, रोजगार सृजन और उद्यमिता पर विशेष जोर दिया गया है। इसका उद्देश्य युवाओं को नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बनाना है।भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि यह बजट युवाओं के सपनों को नई दिशा देने वाला है। कार्यक्रम के अंत में युवाओं ने बजट से जुड़े प्रश्न पूछे और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद