महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज में बड़ा बवाल, शिक्षक की बेरहमी से छात्रों की पिटाई

कानपुर।
बिठूर थाना क्षेत्र स्थित महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज बुधवार को उस समय रणक्षेत्र में तब्दील हो गया, जब अनुशासन के नाम पर एक शिक्षक ने देरी से कॉलेज पहुंचे छात्रों की डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी। इस घटना में कई छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए और कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी व भारी हंगामा खड़ा हो गया। हालात बिगड़ते देख मौके पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह क्षेत्र में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के कारण यातायात प्रभावित रहा, जिससे कुछ छात्र निर्धारित समय से देरी से कॉलेज पहुंचे। आरोप है कि कॉलेज के मुख्य गेट पर तैनात एक शिक्षक ने देर से आने वाले छात्रों को अंदर प्रवेश करने से रोक दिया। छात्रों ने मौसम की खराब स्थिति और रास्ते में हुई देरी का हवाला देकर स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश की, लेकिन शिक्षक ने उनकी एक न सुनी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शिक्षक अचानक आपा खो बैठा और हाथ में डंडा लेकर छात्रों पर हमला कर दिया। आरोप है कि शिक्षक ने छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जिससे कई छात्रों के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं। कुछ छात्र मौके पर ही लहूलुहान हो गए। अपने साथियों की यह हालत देखकर अन्य छात्र आक्रोशित हो उठे और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी व प्रदर्शन शुरू कर दिया।
छात्रों का कहना है कि अनुशासन के नाम पर उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया है और उन्हें अपराधियों की तरह पीटा गया। घायल छात्रों को आनन-फानन में कॉलेज परिसर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही बिठूर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन छात्रों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए उच्चाधिकारियों को सूचना देकर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा।
घटना की खबर फैलते ही छात्रों के परिजन भी कॉलेज गेट पर पहुंच गए और कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। अभिभावकों का कहना है कि वे अपने बच्चों को शिक्षा और बेहतर भविष्य के लिए कॉलेज भेजते हैं, न कि इस तरह की बर्बरता और हिंसा सहने के लिए। परिजनों ने दोषी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल पुलिस छात्रों और कॉलेज प्रशासन के बीच मध्यस्थता कर हालात को सामान्य बनाने का प्रयास कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना ने कॉलेज प्रशासन की कार्यश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद