कानपुर गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स सीए एसोसिएशन द्वारा गैंजेस क्लब में कार्यशाला आयोजित
कानपुर-कानपुर गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स सीए एसोसिएशन के तत्वाधान में शनिवार को गैंजेस क्लब, आर्यनगर के रूबी हॉल में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया “विभाग द्वारा धारा 65 के अंतर्गत गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स ऑडिट” विषय पर आयोजित इस चर्चा में विशेषज्ञों ने जीएसटी ऑडिट की बारीकियों और इसमें सुधार की आवश्यकताओं पर प्रकाश डाला मुख्य वक्ता के रूप में झांसी से आए सीए अंचित अग्रवाल ने कहा कि ऑटोमेशन के बढ़ते उपयोग से GSTR-1, GSTR-3B और GSTR-9 के मिलान में काफी सुधार हुआ है इसके परिणाम स्वरूप अब जीएसटी विभाग धारा 65 के तहत ऑडिट की संख्या बढ़ा सकता है, जिसमें लेनदेन के स्तर पर गहन जांच की जाएगी कार्यशाला में करदाताओं के हितों की रक्षा के लिए निम्नलिखित महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए: क्षेत्राधिकार स्पष्ट हो केंद्र और राज्य जीएसटी अधिकारियों के बीच क्षेत्राधिकार की सीमाओं को स्पष्ट करने के लिए औपचारिक सर्कुलर जारी किया जाए, प्राकृतिक न्याय का पालन कोई भी टैक्स डिमांड जारी करने से पहले करदाता को अपना पक्ष रखने का पूरा और निष्पक्ष अवसर मिलना चाहिए, ऑडिट मैनुअल हो सार्वजनिक ऑडिट से संबंधित आंतरिक निर्देशों और मैनुअल को सार्वजनिक किया जाना चाहिए ताकि मनमानी कार्रवाइयों पर रोक लगे और मुकदमों में कमी आए कार्यशाला की अध्यक्षता स्टडी कमेटी की चेयरपर्सन सीए छवि जैन ने की कार्यक्रम का संचालन सेक्रेटरी सीए शिशिर शुक्ला ने किया, जबकि अध्यक्ष सीए अरुण गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया अंत में सीए संकल्प भल्ला ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया इस अवसर पर मुख्य रूप से सीए अभित पांडे और सीए शुभम ओमर सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।