एससी-एसटी आयोग के सदस्य रमेश चंद्र कुंडे ने परखीं जनपद की व्यवस्थाएं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

निरीक्षण भवन में जनसुनवाई कर सुनीं समस्याएं, मलिन बस्तियों में हुआ भव्य स्वागत

उन्नाव/कानपुर-उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य रमेश चंद्र कुंडे अपने एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत गुरुवार को उन्नाव पहुंचे निरीक्षण भवन में आयोजित समीक्षा बैठक और जनसुनवाई के दौरान उन्होंने पीड़ित पक्षकारों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को निर्देश दिया कि दलित व वंचित वर्ग के मामलों में संवेदनशीलता बरतते हुए तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करें निरीक्षण भवन में आयोजित बैठक में जनपद के आला अधिकारियों के साथ संवाद करते हुए रमेश चंद्र कुंडे ने लंबित शिकायतों की समीक्षा की उन्होंने एक-एक कर शिकायतकर्ताओं से मुलाकात की और उनकी पीड़ा सुनी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए बैठक में मुख्य रूप से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), अपर पुलिस अधीक्षक, जिला समाज कल्याण अधिकारी, संबंधित क्षेत्रों के एसडीएम, नायब तहसीलदार, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे, समीक्षा बैठक के उपरांत आयोग के सदस्य रमेश चंद्र कुंडे ने क्षेत्रीय भ्रमण किया इस दौरान उन्होंने शहर की विभिन्न मलिन बस्तियों का औचक निरीक्षण किया उन्होंने वहां मौजूद मूलभूत सुविधाओं जैसे साफ-सफाई, पेयजल और ड्रेनेज व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना, भ्रमण के दौरान क्षेत्रीय जनता में भारी उत्साह देखा गया स्थानीय लोगों और समाज के विभिन्न वर्गों ने रमेश चंद्र कुंडे का फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत और भव्य अभिनंदन किया जनता के स्नेह को देखकर उन्होंने आश्वासन दिया कि आयोग उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद