आईपीएस सुमित सुधाकर रामटेके बने अपर पुलिस उपायुक्त

कानपुर-2022 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी सुमित सुधाकर रामटेके को अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) के पद पर पदोन्नत किया गया है वर्तमान में वह सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) के पद पर कार्यरत थे इस अवसर पर पुलिस लाइन में एक भव्य ‘पाइपिंग सेरेमनी’ का आयोजन किया गया पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल और संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) विनोद कुमार ने नवनियुक्ति अपर पुलिस उपायुक्त सुमित सुधाकर रामटेके को उनके पद के अनुरूप बैज (स्टार) लगाए समारोह में उपस्थित सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने आईपीएस सुमित सुधाकर रामटेके को उनकी पदोन्नति के लिए हार्दिक बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की आईपीएस सुमित सुधाकर रामटेके ने एसीपी रहते हुए कई बड़े और महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं उनके कुशल नेतृत्व में कई दुर्दांत अपराधी सलाखों के पीछे भेजे गए काकादेव कोचिंग मंडी में सक्रिय ड्रग माफियाओं को दबोचने का सराहनीय कार्य सुमित सुधाकर ने ही किया था उनके कार्यकाल में शहर की अपराध दर को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण सफलता मिली पुलिस विभाग में उनकी कर्तव्यनिष्ठा और साहस की प्रशंसा हो रही है उनकी पदोन्नति को शहर के अपराध नियंत्रण के लिए एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद