गोविन्द नगर में मतदाता पंजीकरण अव्यवस्थाओं पर विधायक ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

कानपुर-गोविन्द नगर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया में आ रही गंभीर समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय विधायक सुरेन्द्र मैथानी ने जिलाधिकारी, कानपुर नगर को एक पत्र सौंपा पत्र के माध्यम से उन्होंने अवगत कराया कि क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों पर बीएलओ को सीमित संख्या में पंजीकरण फॉर्म उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे आम नागरिकों को केवल ऑनलाइन आवेदन के लिए बाध्य होना पड़ रहा है विधायक सुरेंद्र मैथानी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान यह सामने आया कि तकनीकी जानकारी के अभाव में अनेक योग्य मतदाता ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पा रहे हैं, जिससे उनके संवैधानिक अधिकार प्रभावित हो रहे हैं उन्होंने इस स्थिति को लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर बताया विधायक सुरेंद्र मैथानी ने जिलाधिकारी से मांग की कि गोविन्द नगर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया को सुचारू, निष्पक्ष और निर्बाध बनाने के लिए तत्काल प्रशासनिक कदम उठाए जाएं, ताकि कोई भी योग्य मतदाता पंजीकरण से वंचित न रहे इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समय रहते की गई कार्यवाही से जनता का लोकतंत्र और प्रशासन पर विश्वास और अधिक मजबूत होगा पत्र की प्रतिलिपि सांसद कानपुर लोकसभा रमेश अवस्थी को भी संज्ञान हेतु प्रेषित की गई है मौके पर विधायक सुरेंद्र मैथानी, मंडल अध्यक्ष अजय राय, दीपक शुक्ला, अजय शुक्ला, मोहित, बाबू त्रिपाठी, अरुण शर्मा, दिलीप गुप्ता, सुलेखा सिंह, नीतू सिंह, रोशनी वर्मा, दीप्ति मौर्य आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद