एडीजी आलोक सिंह ने में किया ‘युवा चेतना-2026’ कार्यक्रम का उद्घाटन

कानपुर-अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, आलोक सिंह ने सोमवार को लाजपत भवन, मोतीझील में आयोजित ‘युवा चेतना-2026’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया इस वर्ष के कार्यक्रम का विषय “सजग सोच सुरक्षित भविष्य” था, जो साइबर सुरक्षा के महत्व पर केंद्रित था एडीजी आलोक सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया उन्होंने अपने संबोधन में युवा शक्ति को साइबर अपराध के विरुद्ध सबसे बड़ी ढाल बताया एडीजी आलोक सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि, “डिजिटल दुनिया में सावधानी ही आपकी सुरक्षा है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि साइबर अपराधों पर प्रभावी रोक केवल ‘युवा चेतना’ के माध्यम से ही संभव है उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे साइबर अपराध के खिलाफ “आज से ही जागरूक बनें” उन्होंने जागरूकता के लिए एक महत्वपूर्ण मंत्र दिये उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी डिजिटल पहचान को सुरक्षित रखने के लिए मजबूत और जटिल पासवर्ड का उपयोग करना चाहिए और किसी भी संदिग्ध लिंक या ई-मेल के प्रति हमेशा सचेत रहना चाहिए इस महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम में कई वरिष्ठ अधिकारी और विशेषज्ञ उपस्थित रहे, जिनमें शामिल थे रघुवीर लाल पुलिस आयुक्त, कानपुर कमिश्नरेट, श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात, रक्षित टंडन साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ इनके अलावा, पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे इस कार्यक्रम का उद्देश्य कानपुर के युवाओं को डिजिटल खतरों से बचाना और उन्हें एक सुरक्षित ऑनलाइन वातावरण प्रदान करने के लिए प्रेरित करना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद